एक्सक्लूसिव वीडियो: पुलिस ने बाइक सवारों को धक्का मार पटका। घायल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के सितारगंज में वाहन चैकिंग के दौरान, सी.पी.यू.के जवान ने दो मोटर साइकिल सवारों को धक्का देकर जमीन पर पटका जो सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया है। देखिए वीडियो https://youtu.be/eXPRnKE-yAc उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में वाहन चैकिंग कर रही सी.पी.यू.के एक जवान ने बिना हैलमेट पहने, बाइक से जा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के सितारगंज में वाहन चैकिंग के दौरान, सी.पी.यू.के जवान ने दो मोटर साइकिल सवारों को धक्का देकर जमीन पर पटका जो सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/eXPRnKE-yAc

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में वाहन चैकिंग कर रही सी.पी.यू.के एक जवान ने बिना हैलमेट पहने, बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने की जगह धक्का देकर जमीन पर गिर दिया। एकाएक लगे धक्के के कारण दोनों जमीन पर जा गिरे। गनीमत ये रही कि दूसरी तरफ से कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो जाने क्या हो जाता। दोनों बाइक सवार गिरने से घायल हो गए। ये पूरी घटना समीप लगे एक सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया। जवान ने मोटर साइकिल उठाकर स्टैंड में लगाई। घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सी.पी.यू.पुलिस ही दोनों युवकों को अस्पताल ले गए। सी.पी.यू.पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर मामले रफा दफा केेर दिया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts