एक्सक्लूसिव वीडियो : पौड़ी में रसोई में घुसा गुलदार

हर्ष मणि उनियाल आज दोपहर में पौड़ी के च्वींचा गांव में एक महिला के रसोई घर में गुलदार घुसने के कारण पूरा गांव और बाजार के लोग गुलदार देखने के लिए घर पर इकट्ठा हो गए। देखिए वीडियो  https://youtu.be/qXLVUhc8zgo  च्वींचा गांव में दोपहर को आशा देवी के घर में जैसे ही गुलदार घुसा तो उनकी […]

हर्ष मणि उनियाल
आज दोपहर में पौड़ी के च्वींचा गांव में एक महिला के रसोई घर में गुलदार घुसने के कारण पूरा गांव और बाजार के लोग गुलदार देखने के लिए घर पर इकट्ठा हो गए।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/qXLVUhc8zgo

 च्वींचा गांव में दोपहर को आशा देवी के घर में जैसे ही गुलदार घुसा तो उनकी बहू ने समझदारी दिखाते हुए गुलदार को रसोई में ही कैद कर दिया।
 दरअसल जब आशा देवी की बहू रसोई घर में खाना लेने के लिए पहुंची तो वहां पर गुलदार को देख कर वह हैरान रह गई, लेकिन तत्काल उसने गुलदार को दरवाजे बंद कर कैद कर लिया। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर है तथा गुलदार को पिंजरे में पकड़ने का प्रयास कर रही है। गुलदार आज दिनभर कौतूहल का विषय बना रहा।p

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts