एक्सक्लूसिव वीडियो : भाजपाइयों ने तोड़ा कांग्रेसियों का सिलापट्ट

मुकेश रावत थत्यूड़।  राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार व पूर्व क्षेत्र विधायक महावीर रांगड़ के नाम लगे शिलापट को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/oeTeOa8CSzI आपको बता दें कि दिनांक 17/6/2019 को राजकीय महाविद्यालय में […]

मुकेश रावत

थत्यूड़।  राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार व पूर्व क्षेत्र विधायक महावीर रांगड़ के नाम लगे शिलापट को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/oeTeOa8CSzI

आपको बता दें कि दिनांक 17/6/2019 को राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ समारोह हुआ जिसमे महाविद्यालय के भवन व कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण हुआ था किंतु अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा शाम को ही सिलापट को तोड़कर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
 मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने जब कॉलेज प्राचार्य सतपाल सिंह साहनी से फोन द्वारा संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि, “मैंने अपने कर्मचारियों से मामले की जानकारी लेकर शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर देने को कहा है।”
इस अवसर पर बुधवार को एनएसयूआई के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बधानी, दिनेश रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विजय गुसाईं, रतन मणि भट्ट, मगनलाल, वर्तमान प्रधान अरविंद रावत, हरभजन सिंह पंवार, महिपाल रावत, गुलाब सिंह महर, धर्मेंद्र कंडारी, महावीर चौहान और उपेंद्र गुसाईं सहित सैकड़ों लोगों ने थाना प्रभारी का घेराव किया।
 इस संबंध में थाना अध्यक्ष किशनलाल टम्टा ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य शूरवीर दास ने मंगलवार को थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कार्रवाई जारी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts