एक और भाजपा नेता की बीवी के आएंगे अच्छे दिन

ये भाजपा नेता मूलत: कुमाऊं से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी में ऊंचा ओहदा रखते हैं और चुनाव जीत जाते तो शायद मुख्यमंत्री होते। पिछली १० मई को अमर उजाला अखबार में निदेशक अभियोजन की पांच साल की पोस्ट के लिए एक विज्ञापन सरकार की तरफ से जारी हुआ। जिसमें बहुत ही गोलमाल अंदाज से […]

ये भाजपा नेता मूलत: कुमाऊं से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी में ऊंचा ओहदा रखते हैं और चुनाव जीत जाते तो शायद मुख्यमंत्री होते। पिछली १० मई को अमर उजाला अखबार में निदेशक अभियोजन की पांच साल की पोस्ट के लिए एक विज्ञापन सरकार की तरफ से जारी हुआ। जिसमें बहुत ही गोलमाल अंदाज से निदेशक अभियोजन के लिए योग्यताएं तय की गई और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए। फर्जी सी दिखने वाली इस विज्ञप्ति के खिलाफ कई वकीलों ने कोर्ट जाने का मन बना लिया है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि इस पद के लिए कौन सा गेम खेला जा रहा है और कौन इसके पीछे है?
इस पद पर बीजेपी की जिस बड़े नेता की पत्नी को बैठाया जाना है, वह पूर्व में डीजीसी भी रह चुकी हैं। इससे पहले भी त्रिवेंद्र सरकार में भाजपा के दो कद्दावर नेताओं की पत्नियां मलाईदार पोस्टिंग पा चुकी हैं। इससे एक बात तो समझ में आती है कि जनता के अच्छे दिन आएं न आएं, किंतु नेताओं के अच्छे दिनों की शुरुआत तो हो ही चुकी है!

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts