एसपी ने की दारोगा के कक्ष की सफाई

साफ सफाई तथा ब्यूरोक्रेसी में अहम् समाप्त करने का नायाब तरीका  गिरीश गैरोला  पुलिसिया रौब और अधिकारी होने कि शानोशौकत  से हटकर जब एक पुलिस कप्तान ने सरकारी गाड़ी  से उतरते ही सीधे उत्तरकाशी कोतवाली मे पहुंचकर थानेदार के कक्ष की झाड़-पोंछ शुरू कर दी तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को कुछ समझ नहीं आया […]

साफ सफाई तथा ब्यूरोक्रेसी में अहम् समाप्त करने का नायाब तरीका 
गिरीश गैरोला 
पुलिसिया रौब और अधिकारी होने कि शानोशौकत  से हटकर जब एक पुलिस कप्तान ने सरकारी गाड़ी  से उतरते ही सीधे उत्तरकाशी कोतवाली मे पहुंचकर थानेदार के कक्ष की झाड़-पोंछ शुरू कर दी तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को कुछ समझ नहीं आया कि  आखिर वे क्या करें और क्या कहें!
 अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को नियमित सफाई की  आदत डालने का संदेश देते हुए उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान सुखवीर सिंह ने कहा कि खुद सफाई करने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है, साथ ही इंसान के अंदर का अहम भी समाप्त हो जाता है। 
उत्तरकाशी के एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि घर  और ऑफिस से बाहर कई मौकों पर सफाई करके अभी तक कई क्विंटल कूड़ा सफाई अभियान के दौरान वे अपने सहकर्मियों के साथ उठा चुके हैं, किन्तु घर और कार्यालय मे छिपी हुई गंदगी पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है।
 उन्होने  बताया कि पर्दे के पीछे, आलमीरा के पीछे,  जमीन पर बिछे मैट के नीचे, खिड़की की ग्रिल पर लगी हुई महीन धूल को नहीं हटाया गया तो ये हमारे स्वास्थ्य  के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है।खासकर दमा के रोग को बढ़ाने मे ये धूल मदद करती है।
थानेदार  का कमरा साफ करने के बाद एसपी , एलआईयू यूनिट मे पहुंचे और वहां तैनात  इंस्पेक्टर के कक्ष मे भी साफ-सफाई कर डाली।
 एसपी ने अगले  दिन से सभी कर्मियों को नियमित रूप से इन छुपी हुई गंदगी को हटाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसके लिए 10 बजे सुबह से पूर्व का समय निर्धारित करें ताकि ऑफिस के कीमती समय मे अन्य दैनिक काम निबटाये जा सकें।
उन्होने बताया कि फिलहाल ये कार्यक्रम दिवाली तक चलेगा और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।
नुस्खा कामयाब इसलिए भी कहा जा सकता है कि अब तक सफाई का काम किसी छोटे कर्मचारी की ही  ज़िम्मेदारी समझने वाला हमारा ये दिल भी अपने अहम् की सफाई करके ये सोचने के लिए तैयार हो रहा है कि सफाई सबकी ज़िम्मेदारी  है।

Also Read This

बड़ी खबर: किसानों के नाम पर करोड़ों खेल । कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं पर उठे गंभीर सवाल

देहरादून/हल्द्वानी।कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड के कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं में खरीद, अनुदान, भुगतान और सरकारी राजस्व को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने अपने...

विधायक राजकुमार पोरी ने देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए 76 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल...... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी विधायक एवं...

Related Posts