कांग्रेसियों की जूते-चप्पल………

गजेंद्र रावत/ ————————————– उत्तराखंड  से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों में कई बार जूतमपैजार की खबरें और फोटो सोशल मीडिया से लेकर अखबारों में खूब छपती आ रही हैं। सरकार जाने के बाद कांग्रेसी सहज नहीं हो पा रहे हैं। या कहें कि सत्ता की हनक उनके सिर से […]

गजेंद्र रावत/

————————————–

उत्तराखंड  से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों में कई बार जूतमपैजार की खबरें और फोटो सोशल मीडिया से लेकर अखबारों में खूब छपती आ रही हैं। सरकार जाने के बाद कांग्रेसी सहज नहीं हो पा रहे हैं। या कहें कि सत्ता की हनक उनके सिर से उतर नहीं पा रही। कुछ लोगों का मानना है कि कांग्रेस के सिर पर वर्तमान में नरेंद्र

congressiyo-ki-joote-chappal (2)

मोदी और अमित शाह के अलावा राहु-केतु, शुक्र-शनि सहित सभी ग्रहों की वक्र दृष्टि पड़ी हुई है। जिस कारण वे यदि कोई ढंग का काम भी करने जा रहे हैं तो वो भी उन्हें उल्टा पड़ रहा है।

हो भी क्यों नहीं, जो लोग कल तक भारतवर्ष में ६० वर्षों तक राज करने के बड़े-बड़े बयान जारी करते थे, आज यदि 11/७० पर अटक गए हैं तो पीड़ा होना स्वाभाविक भी है, किंतु इस पीड़ा में बौखलाने की बजाय संभलकर चलने की आवश्यकता है और धैर्य की बूटी खाने की तत्काल आवश्यकता है। कल दिनभर कांग्रेसी अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देने वाले फोटो खिंचवाते रहे। इस बीच एक कांग्रेसी ने चुपचाप इन श्रद्धांजलि देने वालों की फोटो खींचकर पर्वतजन कार्यालय में भिजवाए, ताकि देश-दुनिया के लोगों को मालूम हो सके कि इन कांग्रेसियों को श्रद्धांजलि देने का सामान्य ज्ञान भी मालूम नहीं। इन फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कांग्रेसी चमड़े के जूते और चमड़े की चप्पलें चटकाते हुए श्रीदेव सुमन के फोटो पर माला डालकर उन पर एहसान कर रहे हैं। कम से कम किसी शहीद को जूते-चप्पल पहनकर श्रद्धांजलि देना तो कतई नैतिकता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts