कार्यशाला में पढ़ाया बायोमेट्रिक, फेसडिटेक्शन प्रणालियों व फोरेंसिक का पाठ

जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑॅफ इंजीनिरिंग एंड टैक्नोलोजी में डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग पर आधारित कार्यशाला के दूसरे दिन डा. नितिन कुमार एन.आई.टी. श्रीनगर उत्तराखंड के संगणक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्याशाला में बायोमेट्रिक, फेसडिटेक्शन प्राणालियों की सरकारी व्यवसायिक तथा फोरेंसिक विभाग व क्षेत्रों में उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस कार्यशाला […]

जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑॅफ इंजीनिरिंग एंड टैक्नोलोजी में डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग पर आधारित कार्यशाला के दूसरे दिन डा. नितिन कुमार एन.आई.टी. श्रीनगर उत्तराखंड के संगणक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्याशाला में बायोमेट्रिक, फेसडिटेक्शन प्राणालियों की सरकारी व्यवसायिक तथा फोरेंसिक विभाग व क्षेत्रों में उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस कार्यशाला में इन पद्धतियों में आने वाली चुनौतियों जैसे कि फेस विविधत्ता, मुद्रा, अभिव्यक्ति, बाधा के बारे में बताया। इसके बाद डा. के.वी आर्य आई.ई.टी. लखनऊ ने इमेज गुनवत्ता सुधार संबंधी प्राणालियों तथा इमेज के अन्दर डाटा को सुरक्षित करने की विभिन्न प्राणालियों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने इन तकनीकों का इस्तेमाल सैन्य अभियानों, उपग्रह इमेजिंग, सर्विलैन्स सेवाओं में करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. आषिश नेगी, कोऑर्डिनेटर डा. एसएस भदौरिया, डा. एम के पांडा, डा. यशवंत सिंह चौहान, डा. भोला झा, डा. ममता बौठियाल, डा. एम.पी.एस. चौहान, श्री जोगेन्द्र, श्री सिद्धार्थ घनसेला, श्री पपेन्द्र कुमार, श्री दीपक डंगवाल, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री वी.एम. आदि मौजूद रहे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts