केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम बार देहरादून पहुंचे निशंक का जोरदार स्वागत

केंद्रीय मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार देहरादून आगमन पर भाजपाईयों ने डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया, बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं में जुनून इस कदर था कि पूरा एयरपोर्ट कुछ क्षणों के लिए पूरा जाम हो गया।

https://youtu.be/2W-hlBInsMY

 

एयरपोर्ट कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने बमुश्किल ब्यवस्था को संभाला, काफी लंबे अरसे के बाद भाजपाईयों में इतना उत्साह देखने को मिला,निशंक के स्वागत में विधायक खजानदास,स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता,सुरेश राठौर, आदेश चौहान, उमेश शर्मा काऊ भी पहुंचे थे,
प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ,विनय गोयल समशेर पुंडीर सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता स्वागत के लिए रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts