खबर का असरः पुलिस कप्तान ने लिया संज्ञान 

अपराधियों  के विवरण के साथ लगाई गयी बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को दिया सम्मान जनक  स्थान।सभी महापुरुषों की तस्वीर एक ही साइज़ मे सम्मान के साथ अलग दीवार मे लगाने के दिये निर्देश

गिरीश गैरोला  
पर्वत जन की खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी पुलिस कप्तान सुखवीर सिंह ने कोतवाली मे हैड मोहर्रिर कक्ष मे अपराधियों के विवरण के साथ दीवार मे लगे बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को तत्काल वहां से हटाकर सम्मान के साथ दूसरे स्थान पर लगाने के निर्देश दिये।
बुधवार को खुद कप्तान ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली मे तैनात कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि सभी महापुरुषों की तस्वीर अधिकारी कक्ष के पीछे सम्मान के साथ एक ही साइज़ मे लगाई जाय ताकि सभी आगन्तुकों की नजर के सामने तस्वीर दिखे।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी कोतवाली मे लापता अपराधियों के विवरण के साथ ही दीवार पर बाबा साहब की तस्वीर लगाई गयी थी। पर्वतजन द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाये जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत मे आया और बाबा साहब के साथ सभी महापुरुषों की तस्वीर सम्मान के साथ अधिकारी कक्ष मे लगाने के निर्देश दिये।
Read Next Article Scroll Down

Related Posts