खुलासा : प्रधान और पंचायत मंत्री ने स्कूल भवन निर्माण मे घोटाला किया

इंद्रजीत असवाल, पौड़ी गढ़वाल
देवखर प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण में 3 लाख 70 हजार का घोटाला पंचायत मंत्री व ग्राम प्रधान द्वारा
उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड रिखणीखाल के देवखर प्राथमिक विद्यालय में सन 2009-10 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण के लिये 3 लाख 70 हजार मंजूर हुए थे। जिसमे कार्यदायी संस्था विकासखंड रिखणीखाल के पंचायत मंत्री शशिमोहन व देवखर के तत्कालीन ग्राम प्रधान राम सिंह थे। इन दो के खाते में 3 लाख 70 हजार  रुपये पहले ही आ गए थे। जबकि इन्होंने दो कमरों की केवल आधी दीवार तक ही कार्य किया, उसके बाद आज तक बाकी का कार्य नही हुआ।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/KtYBcyteyCI

इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय देवखर के प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह नेगी का कहना है कि उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुंदरियाल ने कहा कि उनके द्वारा इस पर जांच करवाई गई थी व विकासखंड अधिकारी रिखणीखाल को भी सूचित किया है।
खंड विकास अधिकारी रिखणीखाल ने कहा कि ये बात उनके संज्ञान में नही है, वह इस पर तत्काल कार्यवाही करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts