पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home हेल्थ

झूला पुल पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म ,

October 24, 2017
in हेल्थ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
उत्तराखंड मे चकराता क्षेत्र के त्यूणी झूला पुल पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म ,
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के अभाव से निराश होकर घर लौट रही थी गर्भवती महिला 
दो बार कैबिनेट मंत्री रहे चुके व वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का गृह क्षेत्र  है चकराता 
कुलदीप एस राणा 
आजादी के इतने वर्षों  बाद भी विकास से कोसों दूर मूलभूत सुविधाओं के अभाव मे जिंदगी गुजारने को मजबूर जौनसार क्षेत्र के वासियों के लिए हर दिन कोई न कोई चुनौती लेकर आता है।  24 अक्टूबर को नौ माह की गर्भवती बनिता पत्नी दिनेश दास निवासी गांव थुनरा आराकोट तहसील मोरी अपने स्वास्थय परीक्षण करने हेतु चकराता स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहाँ डॉक्टर के अभाव में वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी ने प्रसवपीड़ा से गुजर रही बनिता को कहीं और जाने को कहा। जिस पर उसे बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए निराश  दर्द  के कारण रोते हुए वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
  इसी दौरान त्यूणी झूला पल से गुजरते समय बनिता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। खून से लथपथ बनिता काफी देर तक पुल पर तड़पती रही। इसी दौरान  मदद को आगे आई वहां से गुजरने वाली आसपास की महिलाएं साॅल -चुन्नी का पर्दा कर त्यूणी झूला पुल पर ही बनिता को प्रसव हेतु मदद करने लगी और अस्पताल में उचित मदद न मिलने पर बनिता को त्यूणी के झुला पुल पर बच्चे को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा। मदद को आयी महिलाएं न होती तो बनिता के लिए यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती थी।
चकराता क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का यह हाल तब है जब यहाँ से 5 बार के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह उत्तराखंड की पूर्ववर्ती दो सरकारों मे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ साथ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर उनके छोटे भाई चमन सिंह काबिज हैं।
इसके बावजूद जौनसार क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य  सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र तो हैं लेकिन डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं, मशीने नहीं। महिलाओं के लिए कोई शौचालय नहीं ,हाँ निर्माण के नाम पर फिर एक नया 100 बीएड का अस्पताल जरूर तैयार हो रहा है।

Previous Post

फर्जी संतों की दूसरी लिस्ट तैयार,हंगामा होना तय

Next Post

यहाँ एक साल से अधिक नही टिकते कोई डीएम!

Next Post

यहाँ एक साल से अधिक नही टिकते कोई डीएम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • गुड न्यूज: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शानदार काम के लिए उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। पढ़िए ..
  • एक्शन: राज्य कर विभाग ने चार फर्मों पर मारा छापा। करोड़ों का टैक्स घोटाला पकड़ा ..
  • ऑपरेशन ‘कालनेमि’: धार्मिक भेष में ठगी करने वालों पर सीएम धामी का धाकड़ एक्शन।अब नहीं चलेगा पाखंड..
  • बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!