डा.निशंक के उपन्यास पर फिल्म का पोस्टर रिलीज।ये हैं हीरो! दो फिल्म और धारावाहिक निर्माणाधीन

नई दिल्ली । हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित सुप्रसिद्ध साहित्यकार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवम हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी उत्तराखंडी फिल्म ‘मेजर निराला’ का पोस्टर रिलीज आज यहां केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा द्वारा तीन मूर्ति लेन में किया गया । इस अवसर पर श्री टमटा […]

नई दिल्ली । हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित सुप्रसिद्ध साहित्यकार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवम हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी उत्तराखंडी फिल्म ‘मेजर निराला’ का पोस्टर रिलीज आज यहां केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा द्वारा तीन मूर्ति लेन में किया गया ।
इस अवसर पर श्री टमटा ने कहा कि लंबे समय से उत्तराखंड सिनेमा को एक बेहतरीन फिल्म की प्रतीक्षाथी , जिसे इस फ़िल्म ने पूरा किया है। मेजर निराला उत्तराखंड के सिनेमा का भविष्य निर्धारित करेगी। कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा, रीति रिवाज, परंपरा तथा संस्कृति पर बनी यह फिल्म अपने आप में अद्धतीय फ़िल्म है। फ़िल्म अब तक की उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषा मे बनी सभी फिल्मों में सबसे बेहतर साबित होगी और दर्शकों की वाहवाही लूटेगी ।


डी पी एम आई के एम डी श्री विनोद बछेती ने कहा कि फ़िल्म में उत्तराखण्ड के सभी वरिष्ठ कलाकारों सहित बॉलीवुड के कलाकार हेमन्त पांडे और हिमानी शिवपुरी ने अभिनय किया है। जबकि बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने पहली बार इस फ़िल्म में ग्रहवाली गीत गाया है। गीत और संगीत नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया है, यही सब इस फ़िल्म की सफलता की गारंटी देता हैं।
श्री टम्टा ने कहा के डॉ निशंक की कहानियों और उपन्यासों पर दो फिल्में और एक धारावाहिक भी बन रहा है।
उन्होंने फिल्म की निर्मात्री आरुषि निशंक और निर्देशक गणेश वीरान को एक बेहतरीन फ़िल्म निर्माण के लिए बधाई दी।
इस अवसर फ़िल्म के सभी कलाकारों के अतिरिक्त उत्तराखण्ड के गीत संगीत , सिनेमा, साहित्य संस्कृति, कला से जुड़े लोगों के साथ साथ दिल्ली के अनेक शिक्षाविद और उद्यमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रो महेश कांडपाल, प्रो प्रकाश चंद, डॉ साधना अग्रवाल फ़िल्म निर्देशिका शुशीला रावत एवम ब्रिज रावत, समाजसेवी सचिदानंद शर्मा, संगीतकार बीरेंद्र नेगी, गायक सत्य अधिकारी, गायिका अनुराधा निराला, गायक श्रवण भारद्वाज, निर्देशक महेश प्रकाश, समाजसेवी विनोद रावत, उत्तराखंड जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष सुनील नेगी, कवि ब्योमकेश जुगरान, के साथ ही मेजर निराला के सह निर्माता हिमांषु सुंदरियाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज रावत, कला निर्देशक देबू रावत व राजेन्द्र नेगी, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर बी एस नेगी, प्रोडक्सन मैनेजर बेचैन कंडियाल व सहायक प्रकाश सिंह, मेजर निराला का किरदार राजेश मालगुडी उपस्थित थे।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts