डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- निक्की हेली बेहतरीन काम कर रही हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हेली की सराहना करते हुए कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर अच्छा काम कर रही हैं। किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। दक्षिण कैरोलिना में […]

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हेली की सराहना करते हुए कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर अच्छा काम कर रही हैं। किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। दक्षिण कैरोलिना में तालियों के बीच ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं पूर्व गर्वनर निक्की हेली का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो कि काफी बेहतरीन काम कर रही हैं।’’
ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिज्ञ के राजनयिक काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के तौर पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व बेहतरीन ढंग से कर रही हैं। वह शानदार काम कर रही हैं। यह कहना जल्दबाजी होगा लेकिन वह काफी बेहतरीन हैं। निक्की अमेरिका के दक्षिण कैरोलीना प्रांत से दो बार गवर्नर रह चुकी हैं और कुछ सप्ताह से संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts