तीन दिन बाद मिला शव, चट्टान के नींचे दबा था शव

गिरीश गैरोला, उत्तरकाशी// सीमांत जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक अंतर्गत जसपुर – पुराली मोटर मार्ग पर निर्माणधीन सड़क मार्ग पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से स्थानीय निवासी दीप चंद इसकी चपेट में आ गया। साथ के लोगो ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। sdm भटवाड़ी देवेंद्र नेगी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के साथ […]

गिरीश गैरोला, उत्तरकाशी//

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक अंतर्गत जसपुर – पुराली मोटर मार्ग पर निर्माणधीन सड़क मार्ग पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से स्थानीय निवासी दीप चंद इसकी चपेट में आ गया। साथ के लोगो ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। sdm भटवाड़ी देवेंद्र नेगी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के साथ मौके पर डटे रहे तीसरे दिन शव मिल सका। एसडीएम ने बताया कि बड़ी मात्रा में मालवा और बोल्डर सड़क पर और उससे नीचे तक फैला हुआ था। प्राथमिकता में पहले सड़क से नीचे का मलवा मैनुअल हटाया गया उसके बाद सड़क पर एक एक चटटान के नीचे सावधानी पूर्वक शव की तलाश की गई  जिसके चलते तीन दिन बाद सफलता मिल सकी।
परिजनों ने आपदा मद से मुआवजा की मांग की है।

Also Read This

मौसम: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर; इस धाम में शुरू हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी।29 अक्तूबर ;नीरज उत्तराखंडी  विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम में मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम और आसपास के ऊंचाई...

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

Related Posts