…तो उत्तरकाशी में रहती है सबसे छोटे कद की किशोरी!

यूं तो देश-विदेश से कई छोटे कद की महिलाओं के बारे में सुना जाता है, लेकिन अपने उत्तराखंड में भी उत्तरकाशी जनपद के बाड़ाहाट गली में सबसे छोटे कद की लड़की रहती है। प्रियंका सोनी नाम की इस लड़की की उम्र १६ साल है, लेकिन उसका कद महज ६३ सेंटीमीटर है। इतनी उम्र की अन्य […]

यूं तो देश-विदेश से कई छोटे कद की महिलाओं के बारे में सुना जाता है, लेकिन अपने उत्तराखंड में भी उत्तरकाशी जनपद के बाड़ाहाट गली में सबसे छोटे कद की लड़की रहती है। प्रियंका सोनी नाम की इस लड़की की उम्र १६ साल है, लेकिन उसका कद महज ६३ सेंटीमीटर है। इतनी उम्र की अन्य लड़कियां १०वीं की परीक्षा दे चुकी हैं, लेकिन प्रियंका को उसका कद दगा दे गया। प्रियंका सोनी की इस तस्वीर को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि यह लड़की वाकई सबसे कम कद का रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा सकती है।
दुनिया की सबसे छोटी महिला भी भारत की ही है। सबसे छोटी लंबाई की महिला ज्योति आम्गे की लंबाई ५८.४ सेमी. है तथा इसका जन्म १६ दिसंबर १९९३ को हुआ था।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts