……तो गोपाल रावत हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ?

कक्षा 10 के छात्र का जबाब  हाइस्कूल काल्डीयानी गजोली का मामला  आपदा के घाव अभी भी स्कूल और बच्चों के दिमाग पर  सीढी के स्थान पर इंटों के ढेर पर चढ़ कर पार कर रहे छात्र गिरीश गैरोला/ उत्तरकाशी  गोपाल रावत उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री हैं,  ये किसी ज्योतिषी की घोषणा नहीं है बल्कि बल्कि […]

कक्षा 10 के छात्र का जबाब 
हाइस्कूल काल्डीयानी गजोली का मामला 
आपदा के घाव अभी भी स्कूल और बच्चों के दिमाग पर 
सीढी के स्थान पर इंटों के ढेर पर चढ़ कर पार कर रहे छात्र
गिरीश गैरोला/ उत्तरकाशी
 गोपाल रावत उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री हैं,  ये किसी ज्योतिषी की घोषणा नहीं है बल्कि बल्कि हाइस्कूल पढ़ने वाले बलवंत का जबाब है। जब पर्वत जन ने बच्चो का live टेस्ट लिया तो स्कूल मे बच्चों के जबाब हैरान कर देने वाले थे।
दरअसल वर्ष 2012 -13 की आपदा मे अस्सीगंगा घाटी का काल्डीयानी हाइ स्कूल बाढ़ की भेंट चढ़ चुका था, जिसे अब पास के गाजोली गांव मे शिफ्ट कर  दिया गया है। आपदा के घाव स्कूल भवन के साथ छात्रों के दिलो-दिमाग पर अब तक दिखाई देते  हैं।
स्कूल के सामने लगी ऊंची दीवार को लांघ कर पार करने के लिए सीढी नहीं है और अभी भी छात्रों को ईंटों के ढेर के ऊपर से इसे पार कर अपनी कक्षा मे पहुंचना होता है। ईंटों के ढेर पर चढ़ना कभी भी किसी हादसे को न्योता दे सकता है।
अब इसे आपदा का जख्म कहें या शिक्षकों की मेहनत, हाइस्कूल के छात्र गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को राज्य का मुख्यमंत्री बताते हैं।
इससे पहले राज्य का नाम भी बता पाने मे असमर्थ इस छात्र ने उम्मीद भरी नजर से जब अपनी शिक्षिका की तरफ देखा तो संकेत मिलते ही राज्य का नाम तो बता दिया, किन्तु मुख्यमंत्री के नाम पर छात्र बलवंत पूरे विश्वास के साथ गोपाल रावत के नाम पर अडिग रहा, और उसने कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कोई हेल्प लाइन लेने की इच्छा नहीं जताई।
एक  अन्य हाइस्कूल के ही छात्र को पौधों और जीव जन्तु मे कोई फर्क नहीं मालूम है। हालांकि इस दौरान भी विषय की शिक्षिका ने हिंट देने की बहुत कोशिश की, किन्तु छात्र इसे ग्रहण नहीं कर सका और कोई जबाब नहीं दे सका।

Also Read This

मौसम: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर; इस धाम में शुरू हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी।29 अक्तूबर ;नीरज उत्तराखंडी  विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम में मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम और आसपास के ऊंचाई...

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

Related Posts