तो वाक़ई सीएम, कृषि मंत्री तथा यूपी के सीएम योगी के गांवों से शुरू होगी चकबंदी!!

जानिए शहीदों के सम्मान मे क्या  उम्मीद जगाई उत्तराखंड के सीएम ने!! मसूरी मे दो सितम्बर को मसूरी गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए एक समारोह मे सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुछ घोषणाएं की तथा कुछ संकल्प जाहिर किए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मसूरी सिविल अस्पताल के अवशेष कार्य को तीन […]

जानिए शहीदों के सम्मान मे क्या  उम्मीद जगाई उत्तराखंड के सीएम ने!!

मसूरी मे दो सितम्बर को मसूरी गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए एक समारोह मे सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुछ घोषणाएं की तथा कुछ संकल्प जाहिर किए।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मसूरी सिविल अस्पताल के अवशेष कार्य को तीन माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सिला और चलचला गांव के प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रूपये का मुआवजा दिया जायेगा।  मसूरी में वेंडर जोन बनाया जायेगा। भिलाडू स्टेडियम का शेष कार्य एवं जल निगम मसूरी की सीवर लाइन तथा सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। उन्होंने MDDA के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहीद स्थल पर पूरी छत को कवर कर बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी की आबादी 50 हजार है जबकि प्रतिवर्ष यहां 30 लाख पर्यटक आते हैं। पार्किंग की छमता कम है इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही Mono Rail पहुंचाने के लिए योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए जैसा राज्य वे चाहते थे उसके अनुरूप हमें राज्य के विकास को आगे बढ़ाना होगा। राज्य के विकास के लिए पलायन को रोकना, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा।  पलायन को रोकने एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पर्यटन को बढ़ावा  दिया जा रहा है। इसके लिए “13 डिस्ट्रिक 13 न्यू डेस्टिनेशन” पर राज्य सरकार का विशेष फोकस है। कृषि और उद्योगों के विकास के लिए भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि Dehradun में एक “संस्कृति ग्राम” विकसित किया जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की झलक एक साथ दिखेगी। चारधाम यात्रा के लिए 12 हजार करोड़ रूपये से बनने वाली All Weather Road से राज्य के विकास को तेजी मिलेगी। इसके लिए 370 किमी के लिए Forest Clearance भी हो चुका है। Karnaprayag रेल लाइन के लिए भू अधिग्रहण हो चुका है। जबकि Badrinath एवं #Sonprayag रेलवे लाईन के लिए सर्वेक्षण हो चुका है।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खेती हमारा आधार है इसके लिए चकबन्दी का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चकबन्दी का कार्य सबसे पहले  मुख्यमंत्री के गांव  खैरासैंण से, उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath एवं कृषि मंत्री श्री Subodh Uniyal के गांव से प्रारम्भ किया जायेगा। इसके लिए कमेटी बना दी गई है। चकबंदी के लिए एक हजार पटवारियों की भर्ती की जायेगी तथा रिटायर तहसीलदारों की नियुक्ति की जायेगी। उत्तराखण्ड में 670 न्याय पंचायतें हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक न्याय पंचायत को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जाए एवं रोजगार के अवसर बनाए जाएं। जिसमें महिलाओं को भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए डाक्टरों को पहाड़ों पर भेजा गया है। 90 प्रतिशत डाक्टरों ने ज्वाइन भी किया है। इसके परिणामस्वरूप् पर्वतीय जिलों के अस्पताओं की OPD में चार गुना तक की वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुगम बनाने के लिए आर्मी से डाॅक्टरों की मांग की जा रही है। 71 डाक्टरों ने जिसमें सहमति भी जताई है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद स्थल मसूरी के निकट हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बत्र्वाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts