त्रिशक्ति सम्मेलन श्रीनगर में भाजपा ने समेटी ताकत

आज पौड़ी लोकसभा के श्रीनगर में भाजपा ने त्रिशक्ति सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खराब मौसम के कारण श्रीनगर सम्मेलन में नहीं पहुंच सके, उन्होंने मोबाइल से सम्मेलन को संबोधित किया।

यह सम्मेलन पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ संयोजकों के लिए आयोजित किया गया था। पार्टी फिर से इन सभी के बूते पांचों सीटें हथियाना चाहती है। इन सब की हौसला अफजाई के लिए भाजपा के तमाम विधायक मंत्री भी सम्मेलन में मौजूद थे।

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं और जनता को उत्साहित किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में राज्य विकास की बुलंदियों को छू रहा है।

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी संबोधित किया और चुनाव के लिए दुगने उत्साह से जुट जाने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं।

भारी बरसात के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में पूरी लोकसभा से आए हुए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहीदों के बलिदान को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लेकर भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह, मुन्नी देवी,सहित तमाम भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts