दुखद खबर : भाजपा नेता उमेश अग्रवाल का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष देहरादून उमेश अग्रवाल का आज 9 जून को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से लखीबाग के लिए दोपहर बाद 3:30 पर प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा निवास स्थान 41 नेहरू मार्ग पोस्ट ऑफिस रोड क्लिमेंट टाउन देहरादून से निकलेगी। शोकाकुल उनके दो पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल […]

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष देहरादून उमेश अग्रवाल का आज 9 जून को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से लखीबाग के लिए दोपहर बाद 3:30 पर प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा निवास स्थान 41 नेहरू मार्ग पोस्ट ऑफिस रोड क्लिमेंट टाउन देहरादून से निकलेगी।
शोकाकुल उनके दो पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल तथा प्रांजल अग्रवाल सहित भाई दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पंचतत्व में विलीन होने के लिए अंतिम यात्रा दोपहर बाद 3:30 पर निकलेगी।
 शहर के सभी गणमान्य लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उमेश अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के सांसद प्रतिनिधि भी रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts