दुखद  : पौड़ी के सरणा गांव में 10 वर्षीय बालिका गुलदार की शिकार

हर्षमणि उनियाल

उत्तराखंड के पौड़ी जिले सरणा गांव की एक 10 वर्षीय बालिका गुलदार की शिकार हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/h8kuq7xPh_8

पौड़ी के प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के पश्चात गुलदार  को नरभक्षी घोषित करके मारा जा सकता है।

 सरणा गांव के विक्रम सिंह की पुत्री मिताली को गुलदार ने उस वक्त शिकार बना लिया, जब वह घास लेने के लिए खेतों में गई हुई थी। बालिका की सहेलियों और अन्य गांव वालों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बालिका की मौत हो गई थी।
 गुलदार के हमले में गांव के लोग काफी गुस्सा हैं और वन विभाग से गुलदार को मारे जाने की मांग कर रहे हैं।
 वन विभाग जल्दी ही गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास करेगा। बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के पश्चात यदि गुलदार नरभक्षी पाया गया तो वन विभाग उसे मार देगा

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts