दुर्घटना :खाई मे गिरा वाहन। एक मौत, सात घायल

नीरज उत्तराखंडी, पुरोला उत्तरकाशी । मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गये। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या यूके 10 सीए 0239 बेनोल गांव […]

नीरज उत्तराखंडी, पुरोला उत्तरकाशी ।
मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गये। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या यूके 10 सीए 0239 बेनोल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से एक पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये।
घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ो लाया गया । पूर्व देर रात तक रेस्क्यू कार्य चला। घायलों में राजपाल पुत्र कुन्दन सिंह, उम्र 40 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी, रमेश पुत्र बालम सिंह, उम्र 39 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी, राजपाल पुत्र ज्ञानसुक, उम्र 23 वर्ष, ग्राम मोताड़, मोरी, रतन सिंह पुत्र टीकाराम, उम्र 50 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी, चेनसिंह पुत्र गंगा सिंह, उम्र 32 वर्ष, ग्राम नुराणु, मोरी, जयदेव पुत्र गंगा सिंह, उम्र 40 वर्ष, ग्राम नुराणु, मोरी, उजेन्दर सिंह पुत्र अमर सिंह, उम्र 45 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी शामिल हैं। मृतक की पहचान चिन्नी सिंह पुत्र श्री बालम सिंह, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लुगांव, मोरी के रूप में हुई है।

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts