देखिए अंधविश्वास का खौफनाक वीडियो

कमल जगाती, नैनीताल 

देवभूमि उत्तराखण्ड के सितारगंज में अंधविश्वास का खौफनाक खेल वीडियो में कैद हुआ है, जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहाँ बाबाओं ने अपने शरीर मे लोहे के नुकीले हुक बांधकर हवा में झूला झूलकर दर्शकों को हैरात में डाल दिया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/Wq4NQZsekFM

भक्ति में चूर लोग अपनी जान पर खेलकर इस जानलेवा करतब को कर रहें हैं। करतब भी ऐसा की आपके रोंगटे खड़े कर देगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
उधम सिंह नगर जिले के शाक्तिफार्म में आयोजित चड़क पूजा के अवसर पर शिव भक्तों ने कई तरह के जानलेवा करतब दिखाए। करतबी अपनी पीठ, छाती और जीभ में लोहे की कील चुभाकर चड़क पूजा में दहकते अंगारों से गुजर गए। इन करतबियों ने दहकती आग की अंगिठी पर काफी देर तक नंगे पैर चहलकदमी की। इन्होंने खजूर के काटे में नंगे पैर चलकर सभी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, इन करतबियों ने लोहे के हुक को शरीर में घुसाकर लगभग 25 फीट ऊंचे खंभे में कई राउंड लगाए।
ऐसे अंधविश्वास में आस्था रखने वाले दूर दराज से हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भी भजन गाकर इन करतबियों की हौसला अफजाई की। इसके बाद पूरा इलाका भगवान शिव की आराधना में विलीन हो गया, ढोल और नगाड़े की थाप पर भक्त झूमते रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts