नई टिहरी होटल के पंखे में हिडन कैमरा। एमएमएस बनाने का अंदेशा

नई टिहरी होटल के पंखे में हिडन कैमरा। एनएमएस बनाने का अंदेशा

नई टिहरी के होटल बसंत पैलेस में पंखे के अंदर हिडन कैमरा लगे होने का मामला सामने आया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/EfTZknKVjpA

 गौरतलब है कि नई टिहरी में पर्यटन सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आते रहते हैं।बसंत पैलेस होटल मे एक पर्यटक ने पंखे के अंदर हिडेन कैमरा फिट देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
 पुलिस ने तत्काल पहुंचकर पंखे से ही हिडन कैमरा बरामद कर दिया है, और पंखे सहित सभी चीजें ज़ब्त कर ली है और होटल मालिक से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
 हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा कि हिडन कैमरे में क्या-क्या रिकॉर्ड हुआ है ! दिल्ली के इस पर्यटक के खुलासे के बाद नई टिहरी में पर्यटन व्यवसाय को लेकर एक गलत संदेश भी गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts