नवक्रांति सेना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल। सीडीओ का घेराव

देहरादून के सी0डी0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 कार्यालय देहरादून से लाखों की घोटाले कि फ़ाइल जब गायब हुई तो नवक्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने सीडीओ एवं DPRO का घेराव कर दिया। दरअसल नवक्रान्ति कार्यकर्ता एवं CDO, DPRO के बीच तीखी नोक झोंक इसलिए हुई, क्योंकि  देहरादून जिले के ब्लॉक कालसी के बजऊ ग्राम पंचायत प्रधान के कार्यो […]

देहरादून के सी0डी0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 कार्यालय देहरादून से लाखों की घोटाले कि फ़ाइल जब गायब हुई तो नवक्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने सीडीओ एवं DPRO का घेराव कर दिया।

दरअसल नवक्रान्ति कार्यकर्ता एवं CDO, DPRO के बीच तीखी नोक झोंक इसलिए हुई, क्योंकि  देहरादून जिले के ब्लॉक कालसी के बजऊ ग्राम पंचायत प्रधान के कार्यो की लाखों सरकारी धन अनियमिता के संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी से जांच की मांग की थी। जिसमे DM ने सी0डी0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 देहरादून को जांच केे आदेेेेश दिए थे, परंतु अभी तक भी इस पर कोई जांच  नही हुई।


कालसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बजऊ के प्रधान का वर्तमान कार्यकाल के अनगिनत योजनाओ कार्यो में लाखों की अनियमितता का घोटाले की जांच के संबंध में मूल साक्ष्यो के साथ नवम्बर 2018 में जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर सौंपी थी । जिसमे जिलाधिकारी देहरादून ने सी0डी0ओ0 देहरादून को जांच के आदेश किये । तत्पश्चात CDO ने DPRO को जांच के आदेश परंतु काफी समय से जब जांच की कार्यवाही नही हुई तो ग्रामीणों ने संगठन के नेतृत्व में आज दिनांक 04/06/19 को CDO एवं DPRO देहरादून से मुलाकात की लेकिन जब कार्यालय में फ़ाइल नही मिली तो नवक्रान्ति कार्यकर्ता और CDO, DPRO के बीच नोक झोंक हुई। मीडिया और पुलिस भी मौके पर पहुचीं।

इस दौरान जब तक जांच के आदेश उक्त घोटाले में नही हुए, तब तक 4 घण्टे तक विकास भवन कार्यालय में कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। मजबूरन बाद में उच्चधिकारियों को उक्त घोटाले के तत्काल जांच आदेश करने पड़े और उक्त घोटाले में जांच संबंधित ब्लॉक से बाहर के प्रशासनिक अधिकारी करेंगे । और जांच तिथि के दिवस पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts