नोटबंदी पर एक साथ दो मुख्यमंत्री आज करेंगे पीएम मोदी पर हमला, ट्वीट से की लोगों के आने की अपील

दिल्ली के आजादपुर मंडी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नोटबंदी पर केन्द्र व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलेंग।  अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, आजादपुर मंडी के 11 बजे नोटबंदी के खिलाफ जनसभा है, नोटबंदी से दुखी सब लोग जरूर […]

दिल्ली के आजादपुर मंडी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नोटबंदी पर केन्द्र व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलेंग।
 अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, आजादपुर मंडी के 11 बजे नोटबंदी के खिलाफ जनसभा है, नोटबंदी से दुखी सब लोग जरूर पहुंचे। दूसरे ट्वीट में लिखा है जनसभा को मेरे साथ ममता बनर्जी भी संबोधित करेंगी, आप सब जरूर आएं।
अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के दो दिन बाद से ही लगातार 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटबंदी का फैसला वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। हर बार तर्क दिया है कि किसान बीज कैसे खरीदेगा, कौन सा व्यापार साप्ताहिक 24 हजार के टर्नओवर पर चलता है और मजदूर को काम नहीं मिल रहा है, वो क्या करे। अरविंद केजरीवाल की नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन को जनता के बीच उतारने की कोशिश है।

मंगलवार को नोटबंदी के कारण होने वाली दिक्कतों का हवाला देकर विधानसभा का सत्र बुलाया जिसमें प्रस्ताव पास करके राष्ट्रपति से अपील की गई कि केन्द्र सरकार को फैसला वापस लेने का निर्देश दें। 500-1000 के नोट को चलन से बाहर करने के कदम की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की भी मांग की है।

Also Read This

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS अधिकारियों के तबादले। देखें आदेश 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की...

Related Posts