पुलिस की दबंगई पर खफा मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से मांगा जवाब

भूपेंद्र कुमार डालनवाला कोतवाल राजीव रौथाण तथा पुलिस कर्मियों द्वारा एक बाइक सवार को पुलिस वैन के अंदर डालकर पिटाई करने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से 4 हफ्तों स्टेटस रिपोर्ट  में तलब कर दी है। 30 अप्रैल को रूटीन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार कागज नहीं दिखा पाया तो शराब का सेवन किए […]

भूपेंद्र कुमार
डालनवाला कोतवाल राजीव रौथाण तथा पुलिस कर्मियों द्वारा एक बाइक सवार को पुलिस वैन के अंदर डालकर पिटाई करने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से 4 हफ्तों स्टेटस रिपोर्ट  में तलब कर दी है। 30 अप्रैल को रूटीन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार कागज नहीं दिखा पाया तो शराब का सेवन किए होने के शक में पुलिस ने बाइक सवार को अपनी गाड़ी के अंदर डालकर पीट दिया था।
 मौके पर वीडियो बनाने वाले पत्रकार को धमकाने से भी पुलिस पीछे नहीं रही थी। इस मामले में इस संवाददाता ने इसको मानवाधिकार का उल्लंघन करार देते हुए जनहित मे मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया था।
आपत्ति इस बात पर थी कि शराब के सेवन की जांच करने के लिए पुलिस के पास एल्कोमीटर तक नहीं था और पिटाई तो हर लिहाज से गलत थी।
 पुलिस के पास गाड़ी को सीज करने, चालान करने अथवा थाने में ले जाने का विकल्प भी था किंतु राजीव रौथाण के नेतृत्व में तीन चार पुलिसकर्मियों ने युवक को अपनी वैन में डालकर पीट लिया था।
 मानवाधिकार आयोग में पुलिस के इस व्यवहार को लेकर खासी नाराजगी बताई है और एसएसपी को चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts