पूूूूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह का कांग्रेस से इस्तीफा

पार्टी में अनुसूचित जाति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप । गिरीश गैरोला । उत्तरकाशी जिला पंचायत के पूर्वअध्यक्ष नत्थीलाल शाह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में नत्थीलाल शाह ने पार्टी में अनुसूचित जाति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की […]

पार्टी में अनुसूचित जाति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप ।

गिरीश गैरोला ।

उत्तरकाशी जिला पंचायत के पूर्वअध्यक्ष नत्थीलाल शाह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में नत्थीलाल शाह ने पार्टी में अनुसूचित जाति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

पर्वतजन  से दूरभाष पर हुई वार्ता में शाह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पार्टी को अपना जेबी संगठन बना लिया है और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस पार्टी धड़ों में बंट चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की बात हो अथवा नगर निकाय चुनाव की , यहां टिकट के बंटवारे को लेकर अंदरखाने जो खेल खेला जाता है, उसके बाद महसूस होता है कि पार्टी में संगठन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है । इसलिए दुखी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने फिलहाल किसी दल विशेष में शामिल होने से इनकार किया है, किंतु भरोसा दिलाया है कि वह राजनीति में बने रहेंगे।
शाह की माने तो इससे पहले भी कई वरिष्ठ कांग्रेसी इन्हीं कारणों के चलते पार्टी छोड़ चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। उन्होंने इशारों- इशारों में ही कहा कि यदि टिहरी लोकसभा से विजय बहुगुणा अथवा उनके परिवार से किसी को टिकट मिल जाता है तो कांग्रेस पार्टी में झंडा उठाने  वाला भी नहीं मिलेगा।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts