पेड़ से गिरकर महिला की मौत। चारा पत्ती काटते वक्त फिसला पांव

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग के विकास खंड जखोली के धारकोट गांव मे पेड़ से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है। आज सुबह दस बजे करीब रोज की तरह 27 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी उदय प्रकाश निवासी ग्राम धारकोट अपने घर के निकट घास काटने गयी हुई थी। तभी वह चारा पत्ती काटने […]

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग के विकास खंड जखोली के धारकोट गांव मे पेड़ से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है।
आज सुबह दस बजे करीब रोज की तरह 27 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी उदय प्रकाश निवासी ग्राम धारकोट अपने घर के निकट घास काटने गयी हुई थी। तभी वह चारा पत्ती काटने के लिए तिमुल पेड़ पर चढ़ गयी, उन्होने कुछ चारा पत्ती काटी ही थी कि अचानक पेड़ पर पैर फिसलने के कारण महिला टहनियों से टकराते हुए लगभग तीस फुट नीचे जमीन पर गिर गयी जिसमे उन्हें गम्भीर चोंटें लगी। बुरी तरह से लहूलुहान संतोषी देवी को आनन फानन मे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय ले जाया रहा था लेकिन बुरी तरह से घायल संतोषी देवी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान वंशी लाल ने बताया कि अभी महिला का शव जिला चिकित्सालय मे ही है, महिला के मायके पक्ष को सूचित किया जा चुका है और उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम सहित आगे की कागजी कार्यवाही की जायेगी उन्होने बताया कि महिला अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गयी हैं।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts