पौड़ी के बाद कोटद्वार मे दुष्कर्म,भीड़ ने की ठुकाई

पौड़ी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना से जनमानस उबर भी नही पाया था कि कोटद्वार के मानपुर क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम को रौंद दिया। हालांकि इसी दौरान मा लौट आई तथा उसने बच्ची को आरोपी के कमरे मे इस हालत मे देख शोर मचा दिया था। बच्ची के […]

पौड़ी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना से जनमानस उबर भी नही पाया था कि कोटद्वार के मानपुर क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम को रौंद दिया। हालांकि इसी दौरान मा लौट आई तथा उसने बच्ची को आरोपी के कमरे मे इस हालत मे देख शोर मचा दिया था।

बच्ची के मा बाप के काम पर जाने के बाद आरोपी बच्ची को फुसला अपने कमरे मे ले आया था।बच्ची का परिवार तथा आरोपी एक ही मकान मे रहते हैं। मकान मालिक ने दोनों का ही सत्यापन नही कराया था।

घटना से बौखलाए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी मे ही दरिंदा की जमकर पिटाई कर दी।यह व्यक्ति रियाजुद्दीन बताया जा रहा है ।यह लोकल के  मानपुर मे ही नाई का काम करता था।

लोग बिना सत्यापन मकान दुकान  किराए पर दिए जाने को ऐसी घटनाओं मे बढोत्तरी का कारण मान रहे हैं। कुछ समय मे बाहरी लोगों के बिना सत्यापन के बस जाने से क्षेत्र का माहोल खराब होता जा रहा है।

पहले सतपुली फिर पौड़ी और अब कोटद्वार में इस तरह की घटनाए बड़ा राजनीतिक रंग ले सकती है। प्रशासन को समय रहते सत्यापन तथा खुफिया तंत्र को चुस्त करके जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने की जरूरत है।

Also Read This

बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के...

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

Related Posts