फेसबुक पर रजिया को हुआ प्यार। आई बांग्लादेश करके पार

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में गदरपुर के रहने वाले नाजिम से सोशियल मीडिया में बांग्लादेश की रजिया इतना आकर्षित हुई कि वो दो देशों की दीवारें नांगकर सीधी निकाह करने के लिए यहां चली आई। फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद निकाह रचाने बांग्लादेश से गदरपुर पहुंची रजिया का सपना पूरा हुआ। देखिए वीडियो  https://youtu.be/iLaQAPDeUgE […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में गदरपुर के रहने वाले नाजिम से सोशियल मीडिया में बांग्लादेश की रजिया इतना आकर्षित हुई कि वो दो देशों की दीवारें नांगकर सीधी निकाह करने के लिए यहां चली आई। फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद निकाह रचाने बांग्लादेश से गदरपुर पहुंची रजिया का सपना पूरा हुआ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/iLaQAPDeUgE

 

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित इस्लाम नगर गांव में रहने वाले नाजिम की फेसबुक के मैसेंजर के जरिए बांग्लादेश की रहने वाली रजिया से दोस्ती हो गई। दोस्ती कुछ इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। नाजिम ने अपने परिवार वालों को इस रिश्ते की जानकारी दी, तो वहीं उसके प्रेम में दिवानी रजिया पर भी इश्क का भूत जमकर सवार हो गया। उसने बांग्लादेश में टूरिस्ट वीजा लगवाया और 29 मई को भारत के गदरपुर चले आई।
राजिया के इस्लाम नगर पहुंचने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। खबर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई तक भी पहुंची, तो विदेशी युवती के दस्तावेज और वीजा के संबंध में पूछताछ करने के लिए नाजिम के घर पहुंच गए। अलविदा जुम्मा के दिन नाजिम के परिजनों की रजामंदी के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया और अब रजिया अपने फेसबुकिया प्रेमी शौहर के साथ खुशी-खुशी रह रही है।

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts