बड़ी खबर : आईपीएल मे चयन कराने को लेकर धोखाधड़ी मे उत्तरकाशी के सगे भाइयों पर मुकदमा। क्रिकेटर युवराज को भी लाए थे पुरोला

नीरज उत्तराखंडी —-मोरी लिवाडी गांव के एक व्यक्ति ने थाना पुरोला में कराया मुकदमा दर्ज। —–बेटे को आईपीएल में चयन करने के नाम पर 70 लाख लेने का आरोप। —-थाना पुरोला में धारा 420 में दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस जांच में जुटी —-पुरोला प्रखंड के खलाडी गांव के हैं आरोपित दोनो भाई। पुरोला:- क्रिकेट आईपीएल […]

नीरज उत्तराखंडी

—-मोरी लिवाडी गांव के एक व्यक्ति ने थाना पुरोला में कराया मुकदमा दर्ज।
—–बेटे को आईपीएल में चयन करने के नाम पर 70 लाख लेने का आरोप।
—-थाना पुरोला में धारा 420 में दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस जांच में जुटी
—-पुरोला प्रखंड के खलाडी गांव के हैं आरोपित दोनो भाई।
पुरोला:- क्रिकेट आईपीएल में चयन कराने के नाम पर 70 लाख रूपये ठगने के आरोप में प्रखंड के दो भाईयों पर मोरी लिवाडी गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर थाना पुरोला में ठगी व धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है,पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मोरी के सुदूरवर्ती लिवाडी गांव निवासी हाकम सिहं ने एक सप्ताह पूर्व थाना पुरोला में ठगी के मामले को लेकर खलाडी गांव दो भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर ठगी करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि डेढ वर्ष पूर्व पुरोला प्रखंड के खलाडी गांव के अंकित रावत ने प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिहं का एक कार्यक्रम मिनी स्टेडियम पुरोला में आयोजित किया गया जिसमें युवराज सिंह ने भी भाग लिया।

हाकम सिंह का आरोप है कि इसी कार्यक्रम के दौरान अंकित ने उसके बेटे का क्रिकेट आईपीएल में चयन कराने का वादा किया साथ ही 70 लाख देने को कहा। हाकम सिंह रावत ने बताया कि उसने अपनी भेड़ बकरियां बेचकर अंकित रावत को नगद 70 लाख रूपये दिये किंतु जब एक माह पूर्व आइपीएल क्रिकेट खेल शुरू होने के बाद भी उसके लड़के का चयन नहीं हुआ तथा अंकित रावत से 70 लाख रूपये वापस देने की बात कही तो वह नानुकर-आनाकानी करने लगा।
जिस पर थाना पुरोला में दोनों भाइयों अंकित रावत, संदीप रावत पुत्र सोबत सिहं रावत निवासी खलाडी, थाना पुरोला के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी की तहरीर देकर दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज करने को कहा।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि हाकम सिंह की तहरीर पर अंकित रावत व संदीप रावत पुत्र सोबत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी,ठगी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts