बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने लगाई मायावती और योगी के चुनाव प्रचार पर रोक

लगातार आपत्तिजनक शब्दों का भाषण में इस्तेमाल करने के चलते केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा की मुखिया मायावती के चुनाव प्रचार करने पर फिलहाल रोक लगा दी है।  योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे की रोक लगाई हुई है तो मायावती पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर […]

लगातार आपत्तिजनक शब्दों का भाषण में इस्तेमाल करने के चलते केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा की मुखिया मायावती के चुनाव प्रचार करने पर फिलहाल रोक लगा दी है।
 योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे की रोक लगाई हुई है तो मायावती पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। यह रोक कल शाम 6:00 बजे से शुरु होगी। इन दोनों नेताओं ने अपने भाषणों में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
 गौरतलब है कि योगी ने अपने भाषण मे “हरा वायरस” तथा मायावती ने बजरंगअली जैसे शब्द कहे थे।
 आयोग द्वारा रोक लगने पर मायावती की 16 अप्रैल वाली रैली पर फर्क पड़ गया है। मायावती 16 अप्रैल को आगरा में चुनावी रैली को संबोधित करने वाली थी। इस का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है, किंतु चुनाव आयोग की रोक के बाद अब यह रैली मायावती के लिए खटाई में पड़ गई है।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts