बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में बदमाश आचार संहिता लगते ही बेखौफ हो गए हैं। वो बिंदास होकर आम लोगों समेत पत्रकारों को डराने धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब जांच में जुटी है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/W5U5hVrAKCo पिछले दिनों हल्द्वानी में पत्रकार मोहन भट्ट से साथ कुछ गुण्डों […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में बदमाश आचार संहिता लगते ही बेखौफ हो गए हैं। वो बिंदास होकर आम लोगों समेत पत्रकारों को डराने धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब जांच में जुटी है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/W5U5hVrAKCo

पिछले दिनों हल्द्वानी में पत्रकार मोहन भट्ट से साथ कुछ गुण्डों द्वारा हाथापाई और हथियार दिखाने के बाद आज हल्द्वानी के ही बिठौरिया क्षेत्र में पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार दी। पत्रकार मनोज बोरा को दोपहर में गोली मारी गई जिसे गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आचार संहिता के दौरान आम लोगों को चेतावनी देकर हत्यार जमा करवाने वाली पुलिस क्या कुछ लोगों को इस नियम से माफ भी कर रही है ?
आचार संहिता के दौरान खुले आम हथियारों का इस्तेमाल अब पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। बदमाश बेख़ौफ़ होकर खुले आम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मनोज के पैर में गोली फंस गई है, जिसे चिकित्सक निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
मनोज ने बताया कि दो लोग मोटर साइकिल में सवार होकर आए और उन्होंने उसे गोली मार दी।  हमलावरों में एक की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी और दूसरा कुछ ज्यादा उम्र का था। पुलिस के अनुसार वो जानकारी जुटा रही है, सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाले जा रहे हैं, असलहों की पहचान की जा रही है। आरोपी जल्दी सलाखों के पीछे होंगे।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts