बरसात में इन बातों का रखें ख्याल!

यूं तो हर मौसम में सेहत का ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन मानसून के दौरान हम अगर खासतौर से सचेत रहें तो बीमार पडऩे और दवाइयों के बजट पर जेब ढीली करने से बच सकते हैं। बस हमें करना थोड़ा यूं है कि एक तो बरसात के दौरान बाहर ठेली, पटरी तथा होटलों में खाने […]

यूं तो हर मौसम में सेहत का ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन मानसून के दौरान हम अगर खासतौर से सचेत रहें तो बीमार पडऩे और दवाइयों के बजट पर जेब ढीली करने से बच सकते हैं। बस हमें करना थोड़ा यूं है कि एक तो बरसात के दौरान बाहर ठेली, पटरी तथा होटलों में खाने से बचें और घर पर चाय अथवा खाने में सदाबहार मसालों जैसे अदरक, काली मिर्च, हल्दी, अजवाइन आदि का यथास्थान यथासमय प्रयोग करते रहें। ये सब बातें हमें मालूम तो रहती हैं, लेकिन हम जरूरत के वक्त भूल जाते हैं। यदि रखेंगे इन दस बातों का ध्यान तो आप भी स्वस्थ और खुश रहकर मानसून का मजा ले सकेंगे।
1. बरसात के मौसम में अधिक पानी पिएं और भीगने से बचें, लेकिन अगर भीग जाएं तो जितनी जल्दी हो सके, कपड़े बदल लें और बालों को सुखा लें।
2. बासी खाना बिल्कुल न खाएं।
3. बदहजमी होने पर काले नमक के साथ अदरक, नींबू, काली मिर्च, अजवाइन आदि का सेवन करें।
4. बरसात के दौरान एक-आध दिन जब भी धूप निकले तो घर के बिस्तर, दरी-चटाइयां व कपड़े आदि जरूर उलट-पुलट कर सुखा लें।
5. घर पर हर समय एंटीसेप्टिक पाउडर डिटोल आदि पहुंच में रखें।
6. बरसात में कटने छिलने पर जल्दी इंफेक्शन हो जाता है।
7. सर्दी-जुखाम होने पर अदरक काली मिर्च की चाय पिएं तथा मुंह पर अधिकांश वक्त रुमाल रखें, ताकि यह बीमारी घर के अन्य सदस्यों को न हो सके।
8. जमीन से बिल्कुल लगकर उगने वाली पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें।
9. जमीन से ऊपर बेल आदि पर लगने वाली सब्जियां स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो सकती हैं।
10. खुद और बच्चों को भी इस बात के सख्त निर्देश दें कि कहीं से भी आने पर साबुन से हाथ धोएं और गंदे हाथों को चेहरे तथा आंखों पर लगाने से बचें।

Also Read This

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

विधानसभा सत्र: 1500 जवान तैनात, 426 सवालों पर सरकार से जवाब मांगेंगे विधायक

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र मंगलवार, 27 अक्टूबर से भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले विधानसभा के भीतर और बाहर...

Related Posts