बस के ऊपर गिरी हाईटेंशन तार, दो यात्रियों की मौत

सुमित जोशी, रामनगर// अल्मोड़ा जिले के मरचूला के पास गढवाल यूजर्स की बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से बस में करंट दौड़ गया। जिसमें बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बस सवार अन्य यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। बुधवार सुबह गढवाल मोटर यूजर्स की बस […]

सुमित जोशी, रामनगर//

अल्मोड़ा जिले के मरचूला के पास गढवाल यूजर्स की बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से बस में करंट दौड़ गया। जिसमें बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बस सवार अन्य यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।
बुधवार सुबह गढवाल मोटर यूजर्स की बस यूके12 3887 पौडी गढवाल के गौलीखाल से रामनगर की ओर आ रही थी। बस जैसे ही अल्मोड़ा जिले के मरचूला के पास पहुंची तो अचानक से बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गई। हाईटेंशन तार गिरने से बस में 11 हजार केवीए का करंट दौड़ पड़ा। जिससे बस में भगदड़ मच गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस में 25 लोग सवार थे। करंट दौड़ने से बस में बस में सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जाना बचाई मगर भगदड़ में एक वृद्ध महिला और एक युवक बस से नहीं कूद सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना के बाद बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। 1100 केवी की जो तार बस के ऊपर गिरी उसे सड़क किनारे पेड़ में बांधा गया था। बस के वहां से गुजरते समय तार सड़क पर गिर गई जिससे बस उसकी चपेट में आ गईं। विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर SDM और विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग की लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।थाना प्रभारी सल्ट मौके पर पहुंचे है और जाम खुलवाने के प्रयास किया।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts