बिग ब्रेकिंग  : भाजपा के पांचों प्रत्याशी फाइनल !

भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं।  अब बस इनका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की टिहरी, हरिद्वार और अल्मोड़ा लोकसभा सीटों पर सिटिंग सांसदों को ही दोहराया है, वहीं पौड़ी लोकसभा सीट से तीरथ सिंह रावत को टिकट दिया गया है तो […]

भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं।
 अब बस इनका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की टिहरी, हरिद्वार और अल्मोड़ा लोकसभा सीटों पर सिटिंग सांसदों को ही दोहराया है, वहीं पौड़ी लोकसभा सीट से तीरथ सिंह रावत को टिकट दिया गया है तो नैनीताल सीट से अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि पौड़ी सीट पर पैनल में नाम ना होने के बावजूद कर्नल अजय कोठियाल आखिरी वक्त तक दौड़ में थे लेकिन तीरथ सिंह रावत को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा संगठन में विभिन्न पदों पर रहने का फायदा मिला। वहीं अजय भट्ट भी सांसद भगत सिंह कोश्यारी की ना नुकुर के बाद प्रत्याशी बनाए गए। इस सीट पर पूर्व सांसद बलराज पासी अंतिम समय तक दौड़ में रहे।
 देखना यह है कि भाजपा अपने प्रत्याशियों का आधिकारिक  ऐलान कब तक करती है !

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts