बिग ब्रेकिंग: IAS- IFS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से चर्चाओं में रही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 10 IAS और 1 IFS अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में शिक्षा, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, पंचायती राज, वित्त और सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण […]

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से चर्चाओं में रही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 10 IAS और 1 IFS अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में शिक्षा, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, पंचायती राज, वित्त और सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

आबकारी विभाग से हटाई गई एल फैनई की जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं आईएएस बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का नया प्रभार सौंपा गया है। अब वे खनन विभाग के साथ-साथ आबकारी विभाग का कार्यभार भी संभालेंगे।

शिक्षा विभाग को मिला नया सचिव

अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस रविनाथ रमन से शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटने वाली आईएएस ज्योति यादव को शिक्षा विभाग का नया दायित्व सौंपा गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में भी बदलाव

शासन के आदेश के अनुसार सचिव नितेश कुमार झा से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईएएस पंकज कुमार पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का नया दायित्व सौंपा गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

तबादला सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव भी किए गए हैं—

  • आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
  • आईएएस युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार।
  • आईएएस रणवीर सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी।
  • आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव के रूप में राज्य संपत्ति विभाग का दायित्व।
  • IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस लिया गया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 40 हजार रुपये की घूस लेते उरेडा का परियोजना रंगे हाथ गिरफ्तार

बागेश्वर: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के एक परियोजना अधिकारी...

लगातार बारिश से संकट में हरकीदून क्षेत्र का संपर्क, पांच गांवों की आवाजाही प्रभावित

तालुका-ओसला निर्माणाधीन मोटर मार्ग कई जगह ध्वस्त, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; सड़क पर जेसीबी तैनाती और तत्काल मरम्मत की मांगपुरोला, 24...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts