बिना परमिशन गये पुणे के पर्वतारोही की मौत !!

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी// बिना फॉरेस्ट से अनुमति के गए थे ट्रैक पर । हरसिल मे मौजूद भारतीय सेना से मांगी मदद। शुक्रवार को हेलीकाप्टर से होगा बचाव ।15000 फीट पर हैलिकाप्टर को उतारने मे होगी मुश्किल।एसडीआरएफ़ मौके के लिए रवाना उत्तरकाशी के झाला से हिमाचल प्रदेश के ट्रैक पर गए पुणे के 6 सदस्यीय पर्वतारोहियों का एक […]

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी//

बिना फॉरेस्ट से अनुमति के गए थे ट्रैक पर । हरसिल मे मौजूद भारतीय सेना से मांगी मदद। शुक्रवार को हेलीकाप्टर से होगा बचाव ।15000 फीट पर हैलिकाप्टर को उतारने मे होगी मुश्किल।एसडीआरएफ़ मौके के लिए रवाना

उत्तरकाशी के झाला से हिमाचल प्रदेश के ट्रैक पर गए पुणे के 6 सदस्यीय पर्वतारोहियों का एक दल मे से आरोहण के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

हर्सिल से ट्रैकिंग के लिए धूमधार कंडी क्यार कोटी के पास 15000 feet की ऊँचाई पर अचानक ग्रुप मे से एक व्यक्ति की हृदयाघात होने से मृत्यु हो गयी जिसका नाम सेम-अल-कट-अंटोनी  पुत्र श्री बी. डी. क्लेयफोर्ट ।वह पुणे महाराष्ट्र का निवासी था।

सूचना पर जिला प्रशासन की तरफ से sdrf को मौके पर भेज गया। dm डॉ आशीष कुमार ने बताया कि हरसिल में सेना से भी संपर्क किया जा रहा है । सेना के सूत्रों ने बताया कि 15000 फ़ीट पर हैली से बचाव मुश्किल होगा।

यदि 12 से 13000 फ़ीट तक उन्हे अन्य मदद से उतारा जा सके तो 12000 से 12500 फीट पर हैली से उन्हें निकाल कर हरसिल उतार  दिया जाएगा।

उत्तरकाशी वन प्रभाग के Dfo संदीप कुमार ने बताया कि ये दल बिना अनुमति के ट्रैक पर गया है।

वहीं dm ने कहा कि प्राथमिकता में बचाव का काम करना है । उसके  बाद नियमानुसार अनुमति नहीं लेने के मामले मे कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts