बेजुबान शक्तिमान का बना मजाक!

अमित मिश्रा// पुलिस के सिपाही की शहादत का बुरा हाल भले ही शक्तिमान की हत्या का चल रहा मुकदमा अब विधायक गणेश जोशी के सिर से सरकार हटाने जा रही हो, किंतु रह-रहकर शक्तिमान है कि मरने के बाद भी लोगों के जेहन से हट नहीं पा रहा। कांग्रेस सरकार ने शक्तिमान की मौत के […]

अमित मिश्रा//

पुलिस के सिपाही की शहादत का बुरा हाल

भले ही शक्तिमान की हत्या का चल रहा मुकदमा अब विधायक गणेश जोशी के सिर से सरकार हटाने जा रही हो, किंतु रह-रहकर शक्तिमान है कि मरने के बाद भी लोगों के जेहन से हट नहीं पा रहा। कांग्रेस सरकार ने शक्तिमान की मौत के बाद भा

जपा को घेरने के लिए पहले पुलिस लाइन में शक्तिमान के नाम से पेट्रोल पंप का नाम शक्तिमान द्वार बनवाया। फिर शक्तिमान की मूर्ति विधानसभा के बाहर चौक पर शक्तिमान चौक रख टंगवा दी। इस बीच बेजान दारूवाला देहरादून में प्रकट हुए और उन्होंने बेजुबान शक्तिमान की मूर्ति सरकार से हटवा दी। तब से वो मूर्ति पुलिस लाइन के स्टोर रूम में रखी गई है। सरकार द्वारा शक्तिमान चौक से शक्तिमान की मूर्ति हटाने के बाद जो स्ट्रक्चर विधानसभा के सामने खड़ा है, पहले कांग्रेस सरकार के दौरान कांग्रेसियों ने उस स्ट्रक्चर पर अपने अवैध होर्डिंग लगवाकर अपनी वाहवाही करवाई। आजकल डबल इंजन की सरकार के चारों ओर घूमने वाले लोग अपने नाम के फोटो सहित अवैध होर्डिंग उस स्थान पर टांग रहे हैं।
कुछ भी हो, पुलिस के सिपाही रहे शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार लोग भले ही बरी हो जाएं, किंतु यह भी कटु सत्य है कि लाख कोशिश के बावजूद शक्तिमान का भूत इन सफेदपोशों को छोड़ नहीं रहा है।

Also Read This

हादसा : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना...

बड़ी खबर: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी;उत्तराखंड के लाखों किसानों के खाते में पहुंचे करोड़ों रुपये

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त जारी होने से उत्तराखंड के लाखों किसानों को बड़ी राहत...

Related Posts