बैंक और ATM के बाहर लोगों की लंबी कतारें, कई ATM में कैश खत्म

सप्ताहांत पर नोट बदलने के लिए लोगों की कतार बैंकों और एटीएम के बाहर पहले से भी ज्यादा लंबी देखने को मिल रही है। बड़ी तादाद में लोगों के आने से अधिकतर जगहों पर एटीएम से नकदी भी खत्म हो गई है। गौरतलब है कि सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन […]

सप्ताहांत पर नोट बदलने के लिए लोगों की कतार बैंकों और एटीएम के बाहर पहले से भी ज्यादा लंबी देखने को मिल रही है। बड़ी तादाद में लोगों के आने से अधिकतर जगहों पर एटीएम से नकदी भी खत्म हो गई है। गौरतलब है कि सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया है ऐसे में लोग नोट बदलने और नकदी लेने के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारों में दिखाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटों को चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के चार दिन बाद खुले कई एटीएम में लोगों की भीड़ की वजह से नकदी खत्म हो गई है। बैंकों की शाखाओं के बाहर कतारों में महिलाओं और बुजुर्ग लोगों की भी काफी संख्या है जो अपनी रोजमर्रा के खर्च के लिए मान्य मुद्रा लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। बैंकों के अनुसार इस स्थिति के सामान्य होने में अभी और समय लगेगा। इसमें आठ से दस दिन भी लग सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts