ब्रेकिंग : अपूर्वा ने कबूला हत्या का जुर्म। कोर्ट ने दो दिन की हिरासत में भेजा जेल

कृष्णा बिष्ट  पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर की हत्या करने का आरोप आखिरकार अपूर्वा ने कबूल कर ही लिया।  पुलिस ने मीडिया से बताया कि अपूर्वा ने रोहित को दम घोंट कर मारने का जुर्म कबूल कर लिया है। अपूर्वा को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे […]

कृष्णा बिष्ट 
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर की हत्या करने का आरोप आखिरकार अपूर्वा ने कबूल कर ही लिया।
 पुलिस ने मीडिया से बताया कि अपूर्वा ने रोहित को दम घोंट कर मारने का जुर्म कबूल कर लिया है।
अपूर्वा को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे साकेत कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने अपूर्वा को दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
अपूर्वा ने रोहित को मारने की बात तो कबूली लेकिन साथ ही कहा कि यह कोई सुनियोजित हत्या नही थी, बल्कि आवेश में ऐसा हो गया।
 पुलिस ने बताया कि अपूर्वा बार-बार बयान बदल रही थी किंतु जब सख्ती बरती गई तो फिर हत्या की बात स्वीकार कर ली है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई असामान्य मौत जाहिर होने के बाद पुलिस ने हत्या में इस केस को दर्ज कर लिया था और इस मामले में सीबीआई की भी मदद ली थी।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts