ब्रेकिंग: अलकनंदा में समाने से बाल-बाल बची बस, 26 यात्रियों की जान बची

विनोद कोठियाल

ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

आज प्रातः तीर्थ यात्रियों से भरी हुई बस संख्या uk07 यूके 07 पी सी 0113  गढ़वाल मंडल विकास निगम जोशीमठ से बद्रीनाथ की तरह रवाना हुई ही थी कि कुछ ही दूरी पर चलकर गाड़ी का पट्टा टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर ढंगार में जाकर जीएमवीएन के ड्राइवर कैलाश गिरी के सूझबूझ के कारण रुक गई। इसमें जिस स्थिति में और जिस जगह पर यहां दुर्घटना हुई उसको स्थानीय लोगों द्वारा काफी खतरनाक बताया जा रहा है। यदि ड्राइवर द्वारा जरा भी सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो गढ़वाल मंडल विकास निगम की यह बस सीधे अलकनंदा में समा चुकी होती।

चेन्नई से आया 26 यात्रियों का यह दल चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड भ्रमण पर आया था और आज रात्रि प्रवास जोशीमठ में करने के बाद प्रातः 8:30 बजे बद्रीनाथ  धाम  के दर्शन हेतु  रवाना हुआ था,  परंतु मारवाड़ी बैंड पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी 26 यात्री व गाड़ी का स्टाफ सुरक्षित है। स्थानीय प्रशासन द्वारा और गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा बस दुर्घटना में सभी के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। जीएमवीएन प्रबंधक जोशीमठ सुशील पंवार से दूरभाष पर वार्ता करने पर बताया कि ड्राइवर कैलाश गिरी की सूझबूझ से निगम को एक बड़ी हानि होने से बची है अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts