ब्रेकिंग न्यूज़ : दरोगा लूट कांड में सब को मिली जमानत। खेल खत्म पैसा हजम

उत्तराखंड के इतिहास में पुलिस अधिकारियों के द्वारा संपादित हुए सबसे बड़े लूट कांड के सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है।  इस केस के अंतिम सिपाही हिमांशु उपाध्याय को भी जमानत मिलने के बाद अब इस बात पर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या पुलिस ने इस केस की पैरवी ठीक तरीके से […]

उत्तराखंड के इतिहास में पुलिस अधिकारियों के द्वारा संपादित हुए सबसे बड़े लूट कांड के सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है।
 इस केस के अंतिम सिपाही हिमांशु उपाध्याय को भी जमानत मिलने के बाद अब इस बात पर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या पुलिस ने इस केस की पैरवी ठीक तरीके से नहीं की !!
 गौरतलब है कि इस केस में कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा सहित दरोगा दिनेश नेगी और एक अन्य को पहले ही जमानत मिल गई थी।
इस केस में आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज पांडे ने पैरवी कर रहे हैं।
 यह लोग 16 अप्रैल से जेल में बंद थे। इन पर निर्वाचन अधिकारी बनकर पुलिस की गाड़ी इस्तेमाल करते हुए प्रॉपर्टी डीलर अनिरुद्ध पंवार को लूटने का आरोप था। पहले भी 30 घंटे की रिमांड के बावजूद एसटीएफ को इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया था।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts