ब्रेकिंग न्यूज़ : मारा गया आतंकी अजहर मसूद !!

जैश ए मोहम्मद का सरगना तथा पुलवामा हमले में हमारे सैनिकों की शहादत का जिम्मेदार आतंकी अजहर मसूद के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी और आईएसआई ने न तो इस खबर का खंडन किया है और ना ही अजहर मसूद की मौत को स्वीकारा है। गौरतलब है कि […]

जैश ए मोहम्मद का सरगना तथा पुलवामा हमले में हमारे सैनिकों की शहादत का जिम्मेदार आतंकी अजहर मसूद के मारे जाने की खबरें आ रही हैं।

हालांकि पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी और आईएसआई ने न तो इस खबर का खंडन किया है और ना ही अजहर मसूद की मौत को स्वीकारा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान एयर स्ट्राइक में जैश ए मोहम्मद का हाथ होने से भी इंकार कर चुका है। साथ ही पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी का कहना था कि जैश ए मोहम्मद का हाथ पुलवामा हमले में नहीं था।

पाकिस्तान ने अजहर मसूद का बचाव करते हुए कहा था कि वह बहुत बीमार है, इसलिए हमले की साजिश नहीं रच सकता।

जबकि अजहर मसूद के रिश्तेदार ने एयर स्ट्राइक में आतंक के अड्डों की तबाह होने की बात पाकिस्तान में एक जलसे के दौरान स्वीकार की थी तथा अपने भाषण में बताया था कि भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक में उनके अड्डे तबाह कर दिए।

यह ऑडियो एक बलूच व्यक्ति ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया था। पाकिस्तान से जारी खबरों के मुताबिक अजहर मसूद लीवर कैंसर से ग्रस्त है और आईएसआई की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पाक के अनुसार मसूद की तबियत नाजुक है लेकिन वह जिंदा है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts