ब्रेकिंग : वाहन दुर्घटनाग्रस्त। प्रधान सहित तीन की मौत। एक गंभीर घायल

दिल्ली से बैजरो जा रही एक मैक्स गाड़ी संख्या यूके 12TA 0962 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष को मामूली चोटे आई हैं।

यह घटना सुबह 5:30 बजे की है। दुगड्डा से 7 किलोमीटर आगे थनगढ़ गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर यह मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया। इस दुर्घटना में विनोद सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत थलीसैंण, बैजरो निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। महेश्वरी देवी पत्नी आनंद सिंह सहित ग्राम प्रधान अरविंद सिंह रावत पुत्र श्री मान सिंह रावत की भी मौत हो गई।

जबकि सूरज गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सूरज गुसाईं बीरोंखाल रिख्वाड़ के रहने वाले हैं। घायल को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है।

गाड़ी में नरेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम चौर खंडा बैजरो तथा यशवंत सिंह रावत, आनंद सिंह रावत और दिनेश सिंह रावत भी सवार थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts