ब्रेकिंग: सड़क दुर्घटना में शिक्षक समेत दो की मौत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के बेरीनाग में दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो कि मौत । पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को रैस्क्यू कर पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा । पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में गणाई से बनकोट को जा रही आई10 कार संख्या यू.के.02 ए.3848, अनियंत्रित होकर ग्वाडी नामक स्थान पर सौ […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के बेरीनाग में दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो कि मौत । पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को रैस्क्यू कर पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा ।
पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में गणाई से बनकोट को जा रही आई10 कार संख्या यू.के.02 ए.3848, अनियंत्रित होकर ग्वाडी नामक स्थान पर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । गुरुवार शाम सवा तीन बजे हुए इस हादसे में एक शिक्षक और एक अन्य नैपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक मीना गंगोला भी घटना स्थल पर पहुँच गई । पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को बमुष्किल खाई से बाहर निकाला ।
Aघटनास्थल से एक आई.कार्ड बरामद हुआ है जिसमें धीरज कुमार बनकोटी उम्र 38 वर्ष बताई गई है । गाड़ी के समीप से एक घरेलू गैस सिलेंडर मिला है । शवों के पास उनके पर्स मीले हैं जिन्हें पुलिस ने जमा कर लिया है । पुलिस ने दोनों की पहचान कर पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है । दुर्घटना के समय गाड़ी में दो लोग ही सवार बताए जा रहे हैं ।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts