भाजपा को झटका। महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल  

उत्तराखंड में उत्तराखंड में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
 मंजू तिवारी ने भाजपा पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा को फाइनेंसरों की पार्टी बताया।
 प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह तथा कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सभी को कांग्रेस में शामिल कराया।
 इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बनवासी ने भी हरीश रावत को अपना समर्थन दिया है।
मंजू तिवारी ने बताया कि वह समर्थकों सहित नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
 गौरतलब है कि मंजू तिवारी की नैनीताल लोकसभा सीट पर अच्छी पकड़ है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts