भाजपा पर बरसे राहुल।किये चुनावी वादे

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस राष्ट्राध्यक्ष राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को नोटबंदी,जी.एस.टी.और गरीबों के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर जुबानी हमला किया। वहीं न्याय योजना के माध्यम से गरीब जनता […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस राष्ट्राध्यक्ष राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को नोटबंदी,जी.एस.टी.और गरीबों के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर जुबानी हमला किया। वहीं न्याय योजना के माध्यम से गरीब जनता को उन्होंने 6 हजार रुपया प्रतिमाह देने का वादा किया। अल्मोड़ा पहुंचे राहुल गांधी ने अल्मोड़ा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा सहित उत्तराखंड में सभी पांच प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की।
नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स (जी.एस.टी.)पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर पांच उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में
आने पर कांग्रेस देश की 20 प्रतिशत गरीब आबादी को 72 हजार रुपया सालाना देगी। नरेन्द्र मोदी ने 2014 में 15 लाख का वादा किया था जो कि जुमला निकला। कांग्रेस जुमलाबाजी नही करती है। कांग्रेस पांच सालों में गरीबों को साढे तीन लाख रुपया देगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लेते हुए जनता से जीत दिलाने की अपील की।

राहुल गांधी ने अल्मोड़ा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, नैनीताल से हरीश रावत सहित प्रीतम सिंह, मनीष खंडूरी, अमरीश कुमार को वोट देने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पर आने के बाद सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार का काम करेगी। गरीब लोगों को मुफ्त रोजगार दिया जायेगा।
राहुल गांधी ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को दो भागों में बांटना चाहती है, एक अमीर का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीब का हिन्दुस्तान। कहा कि मोदी ने हवाई जहाज बनाने का पूरा काम अंबानी जैसे ग्रुप को दे दिया है, जिससे कि एक ही व्यक्ति को उसका फायदा मिल सके। अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश में रोजगार स्थापित किया जाएगा राहुुुल की ताबड़तोड़ रैलियों

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts