भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

कांग्रेस से ही दल बदल कर के भाजपा में आए रायपुर विधायक उमेश शर्मा कॉउ ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता दीपक नेगी को थप्पड़ मार दिया।  विधायक काऊ की इस हरकत से पार्टी के अंदर माहौल गर्मा गया है। गौरतलब है कि सिद्ध विहार में भूमि के समतलीकरण का काम कर रहे दीपक नेगी […]

कांग्रेस से ही दल बदल कर के भाजपा में आए रायपुर विधायक उमेश शर्मा कॉउ ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता दीपक नेगी को थप्पड़ मार दिया।
 विधायक काऊ की इस हरकत से पार्टी के अंदर माहौल गर्मा गया है। गौरतलब है कि सिद्ध विहार में भूमि के समतलीकरण का काम कर रहे दीपक नेगी का विरोध स्थानीय पार्षद पूजा नेगी ने किया तथा आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता दीपक नेगी गांव समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
 पार्षद में विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी मौके पर बुला लिया। दीपक नेगी ने कहा कि वह अपनी ही जमीन पर समतलीकरण का काम करा रहे हैं किसी को ऐतराज है तो वह राजस्व विभाग से जांच करा सकते हैं।
 इस बात पर विधायक उमेश शर्मा नाराज हो गए और दीपक नेगी को थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। मामला बढ़ते देख विधायक मौके से निकल गए और फोन करके इस घटना के प्रति खेद प्रकट किया। यही नहीं दीपक नेगी को जानने वाले कई लोगों ने मामले को आगे ना बढ़ाने का आग्रह किया।
 दीपक नेगी ने कहा कि बिना बात के थप्पड़ मारने की घटना उनकी समझ नहीं आई।” संबंध खराब होने के बाद खेद जताने का क्या फायदा।”
 यह घटना कल 4 मई की है और इससे पूरे दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts