भाजपा विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री को बताया बदचलन

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में खानपुर के बड़बोले विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 15 अप्रैल 2019 को लिखे पत्र में कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री अकर्मण्य(निकम्मा), किंकर्तव्यविमूढ़(भौंचक्का) और ‘चरित्रहीन'(बदचलन)थे । देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/GeSRdbHHjFw नैनीताल के बोट हाउस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चैंपियन ने राष्ट्रपिता […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में खानपुर के बड़बोले विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 15 अप्रैल 2019 को लिखे पत्र में कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री अकर्मण्य(निकम्मा), किंकर्तव्यविमूढ़(भौंचक्का) और ‘चरित्रहीन'(बदचलन)थे ।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/GeSRdbHHjFw

नैनीताल के बोट हाउस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चैंपियन ने राष्ट्रपिता और प्रथम प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द भी कहे । अपने प्रेस नोट में चैंपियन ने देश के पहले प्रधानमंत्री को अकर्मण्य(निकम्मा), किंकर्तव्यविमूढ़(भौंचक्का) और ‘चरित्रहीन'(बदचलन)लिखा है और कहा है कि उन्हें जिम्मेदारी ऐसे सौंप दी जैसे किसी राजशाही के खानदान के वारिस हों। उन्होंने ये भी कहा है कि महात्मा गांधी, तथाकथित बापू/राष्ट्रपिता में स्वार्थ, अहम और पटेल व बोस जैसे मर्दों के लिए हीन भावना(जलन) थी।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/Q9gJOKH-UIo

उन्होंने कहा कि देश का पहला प्रधानमंत्री चुनने के लिए जब कांग्रेस ने मतदान कराया था तो 99 प्रातिषत मत सरदार वल्लभ भाई पटेल को और महज 01 प्रतिशत मत, पंडित जवाहर लाल नेहरू को मिले थे। इसके बावजूद लोकतंत्र का गला घोटकर देश की पहली राजनीतिक हत्या कर पंडित नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया था । पंडित नेहरू के लिए नैनीताल पहुँचे विधायक ने कहा कि वो हिन्दु धर्म का मजाक उड़ाते हुए कहते थे ” I am Hindu by Accident, A Muslim by Culture and a European by Education “.

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts